सनी लियोनी के 'बेबी डॉल' गाने पर डांस कर रही थीं लड़कियां, गार्ड अंकल ने बीच में कूदकर लूट ली सारी महफिल

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ Gen Z लड़कियां रील बना रही थीं, लेकिन तभी वहां मौजूद एक सिक्योरिटी अंकल ने ऐसा डांस किया कि पूरा माहौल ही बदल गया।

बॉलीवुड गानों पर डांस करते रील बनाने वालों के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें रील बना रही कुछ लड़कियों के ग्रुप में डांस कर एक सिक्योरिटी गार्ड ने तहलका मचा दिया। वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

लड़कियों के साथ डांस करते सिक्योरिटी गार्ड अंकल

लड़कियों के साथ डांस करते सिक्योरिटी गार्ड अंकल (Instagram/@relatableaf.inm)

End of Feed