Couple Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड से मुलाकात के लिए ऐसी जगह चुनी जो बाद में दोनों के लिए मुसीबत का सबब बन गई। वीडियो गुजरात के भरूच का बताया गया है। यहां प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को मुलाकात के लिए नर्मदा नदी के पास बुलाया। नदी का जलस्तर कम था तो दोनों एकांत के लिए नदी के बीच में चले गए। फिर दोनों एक-दूसरे की बातों में इतना खो गए कि नदी के बढ़ते जलस्तर पर किसी का ध्यान ही नहीं गया। आखिर में जलस्तर इतना बढ़ गया कि वापस किनारे लौटाना नामुमकिन हो गया।
प्रेमी ने प्रेमिका को नदी में मुलाकात के लिए बुलाया।
लहरों में फंस गई मोहब्बत
अब लहरों के बीच फंसी मोहब्बत ऐसे ही मदद के इंतजार में घंटों तक बैठी रही। अब जिस मुलाकात को दोनों दुनिया की नजर से छिपाना चाहते थे वो अब सबके सामने थी। थोड़ी ही देर में नदी किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई दोनों को नदी के बीच में देखकर हैरान था। नदी का जलस्तर अभी भी बढ़ता जा रहा था। हालांकि बाद में दोनों को नाव की मदद से सुरक्षित बचा लिया। मगर इस पूरी घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस खूब मजेदार कमेंट किए तो किसी ने दोनों पर चुटकी भी खूब ली। बरहाल वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर viral_news_here_ नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
