Viral Video: रेड लाइट पर लगी थी गाड़ियों की लाइन, तभी एक लड़की ने इशारे में जो किया उसे देख दंग रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़की ट्रैफिक सिग्नल पर इस तरह इशारे कर रही थी, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए।

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो दिन बनाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि, रेड लाइट पर एक लड़की ने ऐसे-ऐसे इशारे किए हैं,जिसने सबको हैरान कर दिया है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

viral video

लड़की ने माहौल बदल दिया (तस्वीर साभार- @arbajkhan)

सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत तक कर देते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। इस वायरल वीडियो में भी आप देख सकते हैं रेड लाइट काफी भीड़ लगी हुई है। वहीं, स्कूटी पर दो लड़की बैठी हुई है। सिग्नल पर उनकी स्कूटी भी खड़ी होती है। अचानक लड़की दूसरी गाड़ी की तरफ देखने लगती है और इशारे करने लगती है। कभी वो जीभ निकालकर दिखाती है, तो कभी आंखों से इशारे करती है। जिस तरह का उसने माहौल बनाया उसे देखकर सब दंग रह गए। देखें वीडियो...

End of Feed