Viral Video: होली के रंग पर रीलबाजी भारी! हैंडल छोड़, दुपट्टा लहराते हुए लड़की ने बुलेट पर किया स्टंट

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में सड़क पर खतरनाक स्टंट करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते कि उनकी इस हरकत की वजह से उनके साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में पड़ रही है।

Bike Stunt Video: होली के त्योहार के दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एक लड़की बुलेट बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट करती दिखाई दे रही है। वीडियो में लड़की पूरी तरह गुलाल से रंगी हुई दिख रही है। साथ ही वह तेज रफ्तार में बाइक चला रही है। इस दौरान उसने ना तो हेलमेट पहना हुआ है और ना ही वह किसी भी तरह के रोड सेफ्टी नियमों का पालन कर रही है। स्टंट करते हुए कभी वह बाइक का हैंडल छोड़कर पोज देती नजर आती है, तो कभी बाइक पर अपना दुपट्टा लहराते हुए।

बाइक से स्टंट करती लड़की का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@ImMemesupplier)

बाइक से स्टंट करती लड़की का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@ImMemesupplier)

End of Feed