Shocking: लड़की ने जिस बॉयफ्रेंड से पैदा किए दो बच्चे, रिश्ते में वो निकला भांजा, DNA टेस्ट ने उड़ा दिए होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 18, 2023, 01:29 PM IST

Ajab Gajab News: बॉयफ्रेंड को हमेशा अपने असली माता-पिता को खोजने की जिज्ञासा रहती थी। इसी को लेकर लड़का ने अपना डीएनए टेस्ट करवाया। डीएनए टेस्ट करवाते ही लड़की और लड़के दोनों के होश उड़ गए।

Ajab Gajab News: कई बार इंसान की जिंदगी में कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिसकी उम्मीद उसे ही नहीं होती है। इसका उसकी आगे की जिंदगी पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक लड़की के साथ। दरअसल, इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते में रहकर दो बच्चे पैदा कर लिए, हालांकि जब उसके बॉयफ्रेंड ने अपना डीएनए टेस्ट करवाया तो दोनों के होश उड़ गए। दरअसल, जब लड़की के प्रेमी ने डीएनए टेस्ट करवाया तो उनका रिश्ता बहुत ही अजीब निकला।

boyfriend

प्रतीकात्मक तस्वीर (istock)

लड़की ने अपने प्रेमी से पैदा किए दो बच्चे

लड़की जिस लड़के को अपना बॉयफ्रेंड समझ रही थी, वह उसका खास रिश्तेदार निकला। 'द सन' की खबर के अनुसार, 32 साल की इस महिला को उसके बॉयफ्रेंड से दो बच्चे हुए तो उसके 23 साल के प्रेमी ने अपना डीएनए टेस्ट करवाया। इस डीएनए टेस्ट में सामने आया कि लड़का रिश्ते में उसका भांजा लगता है। इस बात की जानकारी मिलते ही लड़की और उसके बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए। दरअसल, उसके बॉयफ्रेंड को माता-पिता ने गोद लिया हुआ था।

End of Feed