Viral Video: उर्फी जावेद को टक्कर दे रही ये लड़की, ड्रेस देखकर लोग बोले- 'कहां से आते हैं ऐसे लोग'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 9, 2023, 12:47 PM IST

Viral Video: एक लड़की उर्फी जावेद की तरह ड्रेस पहनकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आलम ये है कि लड़की का अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए। वहीं, कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • उर्फी जावेद को टक्कर दे रही है लड़की
  • ड्रेस देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं उर्फी जावेद अपने लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो काफी वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। जिनपर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते हैं। वहीं, कई लोग उर्फी जावेद (Uorfi Javed Viral Video) की जमकर नकल भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक लड़की का वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जो लुक के मामले में उर्फी जावेद को टक्कर दे रही है। लड़की का ड्रेस देखकर लोग हैरान रह गए और जमकर मजे भी ले रहे हैं।

Girl dressed like Urfi Javed

लड़की ने ड्रेस से काटा गदर (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

आजकल फैशन के नाम पर लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कई लोग तो सारी हदें तक पार कर देते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक लड़की ने अटेंशन पाने के लिए पैसों की ड्रेस पहन ली है। अनोखे अंदाज में लड़की ने नोटों से ड्रेस को तैयार किया है और उसे पहनकर मजे से घूम रही है। इस अजीबोगरीब ड्रेस को बनाने के लिए दो सौ, पांच सौ, सौ और 50 रुपए के नोटों का इस्तेमाल किया गया है। जिसने भी इस लड़की का अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

End of Feed