Girl Dance On Treadmill: सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, लड़की ट्रेडमिल पर डांस करती नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद लोग काफी हैरान रह गए कि आखिर ये लड़की कैसे ट्रेडमिल पर डांस कर सकती है। इस पर तो गिरने का चांस काफी है और काफी चोट भी लग सकती है। ऐसे में अगर लड़की का डांस वीडियो काफी धूम मचा रहा है।
ट्रेडमिल पर लड़की का डांस वीडियो (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की 'तू चीज बड़ी है मस्त..' गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इतना ही नहीं, लड़की इस दौरान ट्रेडमिल पर डांस कर रही है, जो किसी हैरान कर देने वाली बात से कम नहीं है। ऐसे में अगर लड़की का पैर फिसलता है तो लड़की गिर सकती थी, लेकिन लड़की बिना डरे हुए डांस किया है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ट्रेडमिल पर लड़की का डांस वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि फुल गोविंदा स्टाइल में लड़की ने डांस किया है। वहीं, अन्य यूजर्स ने कहा कि ये काफी रिस्की है, लेकिन लड़की ने काफी बेहतरीन तरीके से डांस किया है। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'express_and_exercise' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
