Viral Video : सोशल मीडिया पर आपने लोगों को अजीबोगरीब शौक पालने के लिए फेमस होते हुए देखा होगा। मगर इस बार जो हुआ है उससे अजीब कुछ भी नहीं है। दरअसल, एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने अजीबोगरीब शौक पर खुद ही हंसते हुए दिख रही है। बता दें कि, ये लड़की खुद के द्वारा मारे गए मच्छरों को इकट्ठा कर उनका नामकरण करती है और फिर समय और मौत की जगह के हिसाब से अलग-अलग कॉलम में स्थान देती है। इंस्टाग्राम पर आकांक्षा रावत द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को प्लेटफॉर्म पर पांच मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।
वीडियो की शुरुआत में दूसरी लड़की को देखेंगे, जो इशारा करते हुए कहती है- 'लोगों के इतने अजीब शौक होते हैं ना और इसके इतने अजीब शौक हैं। रुको मैं तुमको दिखाती हूं।' फिर वह हमें कागज़ की एक शीट दिखाती है जिस पर मरे हुए मच्छरों को टेप से चिपकाया गया था। इन मच्छरों को 'सिग्मा बोई', 'रमेश', 'बबली' और 'टिंकू' जैसे नाम दिए गए हैं। लड़की के इस अजीब शौक ने उसके साथियों को प्रभावित और हैरत में डाल दिया। इसमें से एक ने उसे 'पागल' कहा।
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद इस पर कई लोगों ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कहा कि, 'पूरा मच्छर समाज डरा हुआ है।' दूसरे ने कहा कि, 'खून चूसने वाले मच्छरों में मादा भी होती हैं मगर नाम लड़कों के दिए गए। पुरुष जीवन कठिन है।' वहीं, एक अन्य ने कहा कि, 'वह इनडायरेक्टली सभी पुरुषों को रोस्ट कर रही है।' एक और यूजर ने कहा कि, 'द रियाल डेथ नोट्स।'
