चुपके से आई स्कूटी गर्ल और गमला चुराकर रख लिया, मगर फिर जो हुआ हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 3, 2025, 10:58 PM IST

Chorni ka Video: वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि स्कूटी पर निकली चोरनी एक गली में घुसती है। अब स्कूटी गर्ल ने वहीं से गमला चुराने का प्लान बनाया। उसने स्कूटी खड़ी की और बड़ी सावधानी से गमला उठाकर रख लिया। मगर इससे पहले वो अपने प्लान में कामयाब होती तभी घर की मालिक बाहर निकल आई।

Chorni ka Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखते ही हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हंसी छूट जाएगी। वीडियो दरअसल स्कूटी गर्ल से जुड़ा है जो गमला चुराने निकली है। मगर गमला चोरनी के साथ इस बीच ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना उसने भी नहीं की होगी। वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि स्कूटी पर निकली चोरनी एक गली में घुसती है।

Viral Video

गमला चोरनी का ये वीडियो देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। (Photo/Instagram)

गमला चुराने पहुंची स्कूटी गर्ल

कुछ सेकंड में वो एक ऐसे घर के बाहर पहुंची जहां ढेर सारे गमले रखे थे। अब स्कूटी गर्ल ने वहीं से गमला चुराने का प्लान बनाया। उसने स्कूटी खड़ी की और बड़ी सावधानी से गमला उठाकर रख लिया। मगर इससे पहले वो अपने प्लान में कामयाब होती तभी घर की मालिक बाहर निकल आई। वो उससे गमला उठाने की वजह पूछती है। इधर चोरनी उसे बातों में उलझाती है तभी फर्राटा भरने की कामयाब कोशिश करती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

End of Feed