आफत में फंसी जान, चट्टानों के बीच मौत से जूझ रहा था कछुआ, अगले ही पल शख्स ने जो किया उसका Video हो गया वायरल

चट्टानों के बीच फंसे विशाल समुद्री कछुए की एक बहादुर शख्स ने जान बचाई। रेस्क्यू के बाद कछुआ सुरक्षित समुद्र में लौट गया। दिल छू लेने वाला Video वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर इंसानियत पर भरोसा और भी बढ़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक विशाल समुद्री कछुआ चट्टानों के बीच बुरी तरह फंसा नजर आता है। वह खुद को बाहर निकालने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी हालत देखकर साफ लगता है कि उसे मदद की जरूरत है। समुद्री कछुए के लिए यह पल काफी मुश्किल था। चारों तरफ चट्टानें थीं और उसके लिए वहां से निकलना आसान नहीं था। अगर वह लंबे समय तक उसी जगह फंसा रहता, तो उसकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी। तभी एक बहादुर शख्स उसकी मदद के लिए आगे आता है।

giant sea turtle rescue stuck between rocks viral video

चट्टानों में फंसे कछुए को बाहर निकालता शख्स (X/@Enezator)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कछुए को बचाने के लिए आगे आया शख्स

वायरल वीडियो (Viral Video) में शख्स बिना घबराए कछुए तक पहुंचता है। वह सावधानी से उसे चट्टानों के बीच से निकालने की कोशिश करता है। काम आसान नहीं था, क्योंकि कछुआ काफी बड़ा और भारी दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद शख्स अपनी पूरी ताकत लगाता है और आखिरकार उसे वहां से बाहर निकालने में कामयाब हो जाता है। इसके बाद वह कछुए को सुरक्षित जगह तक पहुंचाता है। जिसके बाद उस कछुए को समुद्र की ओर जाने का रास्ता मिल जाता है। जैसे ही वह पानी की तरफ बढ़ता है, ऐसा लगता है जैसे उसे अपनी आजादी वापस मिल गई हो। कुछ ही देर में वह समुद्र में चला जाता है और अपने असली घर की ओर लौट जाता है।

End of Feed