जर्मन होकर इतनी शानदार हिंदी! 150 बार कर चुके हैं भारत की सैर, Video देख लोग रह गए दंग

150 बार भारत आ चुके जर्मन बुजुर्ग की फर्राटेदार हिंदी सुन लोग हैरान रह गए। ‘भोजपुरी आवत है का?’ कहते विदेशी का देसी अंदाज वीडियो में वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। वीडियो में एक जर्मन बुजुर्ग भारतीय लोगों से इतनी अच्छी हिंदी में बात करते नजर आ रहे हैं कि पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि वह विदेशी हैं। उनका बोलने का अंदाज भी इतना देसी है कि लोग वीडियो को बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं।

German Tourist Viral Video

इस जर्मन पर्यटक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। (Instagram/@why_simplified)

भारत की मोहब्बत में हिंदी सीख गए जर्मन बुजुर्ग

वायरल वीडियो (Viral Video) में जर्मनी के रहने वाले बुजुर्ग सड़क पर कुछ भारतीय पर्यटकों से बातचीत करते दिखाई देते हैं। बातचीत के दौरान वह हिंदी में सवालों के जवाब देते हैं और बड़े आराम से अपनी बातें रखते हैं। उनकी हिंदी सिर्फ समझने लायक नहीं, बल्कि काफी साफ और सहज सुनाई देती है। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात तब होती है, जब वह देसी अंदाज में पूछते हैं- ‘भोजपुरी आवत है का?’ एक विदेशी के मुंह से भोजपुरी वाला यह अंदाज सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इसी लाइन को लेकर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

End of Feed