Gaya Viral Video: बिहार के गया से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गया की सड़क पर एक कार की छत पर बैठकर 4 बच्चे घूमते नजर आ रहे हैं। बच्चों को कार की छत पर बिठाकर सड़क पर घुमाने वाला वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आप देख सकते हैं कि कार की छत पर एक दो नहीं, बल्कि 4 बच्चे बैठे हुए हैं। वहीं कार स्पीड में सड़क पर दौड़ रही है।
कार की छत पर बिठाकर बच्चों को घुमाया
ये भी पढ़ें- बंदर को केला दिखाकर ललचा रहा था लड़का, तभी दोस्त ने खोल दिया गाड़ी का शीशा, नजारा देख छूट जाएगी हंसी
वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
वायरल वीडियो गया-बोधगया रोड का बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि बच्चों की जान आफत में डालकर उन्हें कार की छत पर बिठाया गया है। इसके बाद कार अपनी स्पीड में सड़क पर दौड़ रही है। इस नजारे को देखकर वहां से गुजर रहे लोग हैरान रह गए। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार के चालक ने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन करके इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वेन्यू कार के छत पर 4 बच्चे बैठे हुए हैं। इन बच्चों को सड़क पर घुमाया जा रहा है। आप देख सकते हैं कि बच्चे कार के छत पर बैठकर बहुत ही ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। सोचिए अगर थोड़ी सी चूक हो जाए तो बच्चों की जान को खतरा हो सकता है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर पुलिस तक पहुंचा तो बोधगया ट्रैफिक एसएचओ ने नियम तोड़ने के लेकर कार का चालान काट दिया। पुलिस ने कार सवार पर 5000 रुपये का चालान काटा है।
