जर्मनी से यूक्रेन तक, विदेशी भक्तों ने गया में पूरे विधि-विधान से किया पिंडदान, Video वायरल

गया, बिहार में जर्मनी, घाना, यूक्रेन और रूस से आए विदेशी श्रद्धालुओं ने पूर्वजों की शांति के लिए पिंडदान किया। इस अनोखे नजारे का Video वायरल हो रहा है।

भारत अपनी अनोखी संस्कृति और परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां की कई धार्मिक परंपराएं ऐसी हैं, जिनके बारे में जानने और उन्हें समझने के लिए विदेशी लोग भी भारत पहुंचते हैं। बिहार के गया से सामने आया एक ऐसा ही नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां गया में जर्मनी, घाना, यूक्रेन और रूस से आए विदेशी श्रद्धालु अपने पूर्वजों की शांति के लिए पिंडदान करते नजर आए। विदेशी भक्तों को भारतीय धार्मिक परंपरा के अनुसार पिंडदान करते देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

gaya bihar foreign devotees pind daan ancestors viral video

विदेशी भक्तों ने गया में किया पिंडदान (X/@ANI)

जब विदेशी भक्तों ने अपनाई भारतीय परंपरा

गया को पूर्वजों के लिए पिंडदान और श्राद्ध कर्म से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थलों में माना जाता है। यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपने पितरों की शांति और श्रद्धा के लिए पहुंचते हैं लेकिन जब विदेशों से आए भक्तों ने भी इसी परंपरा के तहत अनुष्ठान किया, तो यहां का नजारा और भी खास बन गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed