Viral Video: IIT के छात्रों ने रिक्रिएट किया ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर‘का आइकॉनिक सीन, वीडियो देख गद गद हो जाएगा दिल

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 1, 2023, 04:06 PM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आईआईटी रुड़की का बताया जा रहा है जहां छात्रों के एक समूह को स्टेज पर फिल्म के एक सीन पर एक्ट करते हुए देखा जा सकता है। ये सीन मूल रूप से मनोज बाजपेयी और रीमा सेन पर फिल्माया गया था जिसमें मनोज बाजपेयी कहते हैं- ‘बियाह हो गया है तुम्हारा।

अनुराग कश्यप की गिनती हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने और बेहतरीन निर्देशकों में की जाती है। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्हीं में से एक है फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर‘ पार्ट 1 और 2। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म के आइकॉनिक सीन्स और डायलॉग्स आज भी दर्शकों को याद हैं। मान लीजिए आपको इस फिल्म का रिक्रिएशन देखने को मिल जाए तो आप ये तो कहेंगे ना कि भाई वाह ये तो सोने पर सुहागा हो गया। आप सोच रहे होंगे की आखिरकार भला हम आपसे रीक्रिएशन की बात क्यों कह रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस फिल्म के सीन्स एंड डायलॉग्स को रीक्रेएट किया गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

iit students

रिक्रिएट किया गया ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर‘का आइकॉनिक सीन (Source:Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आईआईटी रुड़की का बताया जा रहा है जहां छात्रों के एक समूह को स्टेज पर फिल्म के एक सीन पर एक्ट करते हुए देखा जा सकता है। ये सीन मूल रूप से मनोज बाजपेयी और रीमा सेन पर फिल्माया गया था जिसमें मनोज बाजपेयी कहते हैं- ‘बियाह हो गया है तुम्हारा। इस सीन में मनोज बाजपेयी का किरदार निभा रहे छात्र की काफी तारीफ हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब ये सीन चल रहा होता है तब छात्र और दर्शक जमकर तालियां बजाने लगते हैं।

End of Feed