ये है दुनिया का सबसे उम्रदराज रेड पांडा, मात्र 16-17 साल तक जीने वाले इस जानवर की उम्र जानकर रह जाएंगे दंग

जापान के इस रेड पांडा ने अपनी लंबी उम्र से लोगों को हैरान कर दिया है। वह दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित रेड पांडा बन चुका है। जिसकी तस्वीरों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के कई प्यारे वीडियो देखने को मिलते हैं। कुछ अपनी शरारतों से लोगों का दिल जीत लेते हैं, तो कुछ अपनी अनोखी आदतों की वजह से मशहूर हो जाते हैं। जापान का एक रेड पांडा (Red Panda) भी अपनी ऐसी ही खास अदा के कारण दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ था। इसका नाम फूटा है। करीब 21 साल पहले दो पैरों पर सीधे खड़े होने की वजह से फूटा खूब चर्चा में आया था। अब इस रेड पांडा ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। वह दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित रेड पांडा बन गया है। उसके इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। साथ में उसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं।

Red Panda Guinness World Record

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस रेड पांडा का नाम अपनी नस्ल के सबसे उम्रदराज पांडा के तौर पर दर्ज है। (Instagram/@GuinnessWorldRecord)

2005 में दो पैरों पर खड़े होकर हुआ था मशहूर

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) के मुताबिक, फूटा का जन्म 5 जुलाई 2003 को जापान के शिजुओका म्युनिसिपल निहोंदाइरा चिड़ियाघर में हुआ था। उसके नाम की कहानी भी काफी दिलचस्प है। उसका नाम उसके पिता फुफू के नाम से लिया गया है। साल 2004 में फूटा को जापान के चिबा जूलॉजिकल पार्क में लाया गया। यहां आने के करीब एक साल बाद यानी 2005 में उसने पहली बार अपने पिछले दोनों पैरों पर सीधे खड़े होकर लोगों को हैरानी में डाल दिया था। देखते ही देखते फूटा पूरे जापान में मशहूर हो गया। उसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि उसे एक कैन ड्रिंक के विज्ञापन में भी दिखाया गया। उस समय फूटा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग चिड़ियाघर पहुंचते थे।

End of Feed