VIDEO: ये विकलांग सीट है, शख्स से बोली महिला को मिला ऐसा जवाब, सुनकर फिर हंसी ना रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 11, 2025, 11:57 AM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित सीट पर आराम से बैठा है। तभी एक महिला उसके करीब पहुंची और सवाल पूछा। इसपर शख्स ने ऐसा जवाब दिया सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां हंसी-मजाक से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको आज खूब हंसाने वाला है। वीडियो ट्रेन के कोच से जुड़ा है जो यात्रियों से खचाखच भरा हुआ है। ठीक से खड़े होने की जगह तक नजर नहीं आती है।

दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पर बैठा था शख्स

कोच में एक महिला भी नजर आती है जो बैठने के लिए कहीं जगह मिलने की तलाश में है। महिला की नजर तभी एक ऐसी सीट पर पड़ती है जिसे दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित किया गया है। मगर सीट पर एक तंदरुस्त शख्स बैठा नजर आता है। महिला तुरंत शख्स के पास पहुंचती है और उससे सवाल पूछती है। महिला शख्स से कहती है कि वो विक्लांग की सीट पर बैठा है? महिला के इस सवाल पर शख्स ने ऐसा जवाब दिया कि जिसे सुनकर सोशल मीडिया भी उसका फैन हो गया। शख्स ने कहा कि अब उसे बैठने के लिए भी पैर कटवाना पड़ेगा?

End of Feed