Viral Video: दुल्हन का चेहरा देख गद गद हुआ दुल्हा, रिएक्शन देख हंसते हंसते हो जाएंगे लोट पोट

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 25, 2023, 11:47 AM IST

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं शादी करने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर लौट रहा होता है। उसके साथ उसके रिश्तेदार भी चल रहे होते हैं तभी दुल्हे के सब्र का बान टूट जाता है और वह बीच रास्ते में ही अपनी दुल्हन का चेहरा देखने लगता है।

शादियों के इस सीजन में सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी से जुड़े फनी वीडियोज की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हा दुल्हन का एक फनी वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हा अपनी दुल्हन को देखकर ऐसा रिएक्शन देता है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Dulha on wedding

दुल्हन का चेहरा देख गद गद हुआ दुल्हा(Source:Instagram)

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं शादी करने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर लौट रहा होता है। उसके साथ उसके रिश्तेदार भी चल रहे होते हैं तभी दुल्हे के सब्र का बान टूट जाता है और वह बीच रास्ते में ही अपनी दुल्हन का चेहरा देखने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हे की इस हरकत से उसके रिश्तेदार भी नाराज हो जाते हैं। इसके बाद दूल्हा जैसे ही लड़की का घूंघट उठाता है, खुशी से एकदम गद गद हो जाता है। इसके बाद दुल्हे का जो रिएक्शन होता है उसे देख आप लोट पोट हो जाएंगे।

End of Feed