Hen and Dog Viral Video: क्या कभी आपने कुत्ते और मुर्गी को एक साथ देखा है। अगर देखा भी होगा तो उसमें कुत्ता ही भारी पड़ता होगा और मुर्गी दुम दबाकर भाग निकलती होगी। लेकिन आज हम आपको कुत्ते और मुर्गी का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। वैसे यह वीडियो (Viral Video) जितना होश उड़ाने वाला है, उतना ही हंसाने वाला भी। तो आइए देखते हैं यह वीडियो...
मुर्गी और कुत्ते की मजेदार लड़ाई (Photo Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में कुछ मुर्गी और एक कुत्ते का दिखाया गया है, जिसमें एक मुर्गी कुत्ते पर काफी गुस्सा करती है लेकिन फिर भी कुत्ता कुछ नहीं बोलता। फिर भी मुर्गी नहीं मानती और फिर कुत्ता उसे धर दबोच लेता है। अब आप सोच रहे होंगे कि मुर्गी का तो चिकन फ्राई हो गया होगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कुछ देर बाद मुर्गी अपने प्रयासों से छुट जाती है और फिर से कुत्ते को परेशान करने लगती है, जिससे कुत्ता वहां से चला जाता है। इस वीडियो (Funny Video) को देखने के बाद आप हंसी से पागल होने वाले हैं।
कुत्ते और मुर्गी की लड़ाई का फनी वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि काफी खतरनाक चिकन है और कुत्ता उतना ही शांत। वहीं. दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए इसे पुलिस और आम जनता से कंपेयर किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'cute_muhammad07' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
