Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी निकल जाएगी। ये वीडियो (Viral Video) इतना फनी है कि आप इसे देखते ही हंस पड़ेंगे कि आखिर ऐसा कैसा हो सकता है। वैसे दूसरे एंगल से देखने पर ये वीडियो आपको थोड़ा शॉकिंग भी लगेगा। आलम ये है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
देसी जुगाड़ का वायरल वीडियो (Image Credit : shiraz.ziba/Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स बाइक चला रहा है, जिस पर उसने सामान लादने के लिए इस कदर देसी जुगाड़ लगाया है, जैसे वह कोई बैलगाड़ी चला रहा हो। ऐसे में शख्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर तमाम तरह के कसीदे भी कस रहे हैं। वैसे ये वीडियो इतना मजेदार है कि आप इसे देखते रह जाएंगे।
देसी जुगाड़ का वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये तो सीधे-सीधे परिवहन विभाग की आंखों में धूल झोंक रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि ऐसा जुगाड़ तो आज तक नहीं देखा। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'shiraz.ziba' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
