VIDEO: टशन में सड़क पर घुड़सवारी कर रहा था शख्स, अचानक हुआ ऐसा खेल देखकर उछल जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 1, 2023, 12:02 PM IST

Horse Viral Video: एक शख्स भीड़-भाड़ वाली सड़क पर मजे से घुड़सवारी कर रहा था। लेकिन, उसके साथ जो खेल हुआ उसे शायद ही वो कभी भूल पाएगा। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मजे लेते हुए घड़सवारी कर रहा था शख्स
  • अचानक बिगड़ा बैलेंस और सीधे जमीन पर गिर पड़ा
  • वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए

Ghode Ka Video: आज कल हर कोई कुछ अलग और तूफानी करना चाहता। क्योंकि, हर किसी को फेमस होना है और नाम कमाना है। इसके लिए लोग कुछ ना कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। कई लोग तो ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के हजारों-लाखों वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक शख्स कुछ ऐसा ही धमाल मचाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हो गया जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो (Ghode Ka Viral Video) पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Horse Funny Video

शख्स के साथ तो खेल हो गया भाई, (Photo Credit- Instagram)

वायरल वीडियो (Horse Viral Video) में आप देख सकते हैं सड़क पर एक साथ कई गाड़ियां सरपट दौड़ रही हैं। उसी बीच में एक शख्स टशन में घुड़सवारी कर रहा है। शख्स मजे से घोड़े को दौड़ा रहा है। नजारा देखकर तो ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है। अगले ही पल घोड़े का बैलेंस बिगड़ जाता है और शख्स औंधे मुंह बीच सड़क पर चारों खाने चित्त होकर गिर पड़ता है। इतना ही नहीं घोड़ा भी सड़क पर गिर जाता है। शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बाल-बाल बच गया है। वरना नजारा बेहद खौफनाक हो सकता था। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

End of Feed