Video: पहले झूला झूलते इस बच्चे का वीडियो देख लीजिए, फिर दम है तो हंसी रोककर दिखाइए

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 5, 2022, 05:29 PM IST

Funny Video: बच्चा किसी पेड़ पर डाले गए रस्सी के झूले पर बैठा है। इसके बाद उस बच्चे को न जाने क्या सूझता है कि वह नीचे उतरकर सबसे पहले झूले को घुमाता है, इसके बाद वापस से झूले पर बैठ जाता है। अब शुरू होता है बच्चे का गोल-गोल घूमना।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बेहद फनी वीडियो
  • वीडियो देखकर पेट पकड़-पकड़कर हंसेंगे आप
  • झूले से उतरकर बार-बार जमीन पर गिरता है बच्चा

Funny Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे फनी वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उस वीडियो के साथ हम यह दावा भी कर रहे हैं कि वीडियो देखकर आप यकीनन अपना पेट पकड़-पकड़कर हंसेंगे। अगर आप नहीं हंसे तो कहिएगा। वीडियो एक छोटे बच्चे से जुड़ा है, जो झूले पर बैठकर झूला झूल रहा है। इस दौरान उसके साथ जो फनी चीजें होती हैं, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जोर-जोर से हंसने लगे हैं।

jhula

बच्चे का वीडियो (इंस्टाग्राम)

पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

वीडियो की शुरुआत बच्चे के झूला झूलने से होती है। आप देख सकते हैं कि एक बच्चा किसी पेड़ पर डाले गए रस्सी के झूले पर बैठा है। इसके बाद उस बच्चे को न जाने क्या सूझता है कि वह खड़े होकर झूले को घुमाने लगता है। इसके बाद वह वापस झूले पर बैठ जाता है और अपने दोनों पैर ऊपर कर लेता है। अब शुरू होता है बच्चे का गोल-गोल घूमना। वह खूब जोर-जोर से गोल-गोल घूमता है। इसके बाद झूले से उतरने की कोशिश करता है। जैसे ही बच्चा झूले से नीचे जमीन पर उतरता है, उस दौरान बहुत ही मजेदार चीज होती है। देखें वीडियो-

End of Feed