VIDEO: खाते से 90 लाख निकालने बैंक पहुंचा ग्राहक, मगर कैशियर को अकाउंट में मिले 500 रुपये

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 12, 2025, 01:15 PM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि खाताधारक बैंक से 90 लाख रुपये निकालने पहुंचा है। वो फॉर्म भरता है और कैशियर को देता है। मगर इसके बाद जो कुछ होता है देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो बैंक से 90 लाख रुपये की मोटी रकम निकालने के लिए पहुंचा है। मगर जब बैंक कैशियर उसके अकाउंट में बैलेंस चैक करता है तब उसमें सिर्फ पांच सौ रुपये निकलते हैं। वायरल वीडियो अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

Funny Video today

पैसे निकालने के फॉर्म में 90 लाख रुपये लिखा देखकर कैशियर का भी दिमाग घूम गया। (Photo/Instagram)

खाते में 500 रुपये और निकालने पहुंचा 90 लाख रुपये

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे खाताधारक पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचा है। उसके साथ अन्य लोग भी हैं। शख्स 90 लाख रुपये निकालने के लिए फॉर्म भरता है। मगर 90 लाख रुपये निकालने के लिए फॉर्म में 8 जीरो लगा दिए। यानी 90 लाख रुपये की जगह फॉर्म में रकम 90 करोड़ रुपये भर दी गई। बरहाल फॉर्म में फिर जरूरी कॉलम भरे जाते हैं और शख्स कैश निकासी की लाइन में जा लगा। थोड़ी देर में नंबर आया और वही फॉर्म और बैंक की कॉपी कैशियर के सामने होती है। कैशियर कई सेकंड तक कुछ नहीं समझ पाता।

End of Feed