Viral Video: जिन चीजों को हम आप आसानी से देख नहीं, जिनके बारे में सुन नहीं सकते या फिर सोच नहीं सकते, सोशल मीडिया की दुनिया में शायद आपको वो चीजें आसानी से दिख जाए। कई बार तो ऐसे नजारे (Trending Video) भी देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छूने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि, इस वीडियो में एक रिक्शा चालक और स्ट्रीट डॉग का याराना देख लोग भावुक हो गए हैं।
रिक्शा चालक और कुत्ते के बीच दोस्ती (तस्वीर साभार- @_shivank.chaudhary)
ये भी पढ़ें - Viral Video: नई साइकिल आते ही शख्स ने मंदिर में पहले की उसकी पूजा,अंदाज पर फिदा हुआ पूरा इंटरनेट
इंसान हो या फिर जानवर दोस्ती सभी में होती है। कुछ दोस्ती देखकर तो दुनिया दंग रह जाती है। लेकिन, जब इंसान और जानवर के बीच दोस्ती होती है, तो हर जगह चर्चा होने लगती है। वहीं, कुछ दोस्ती तो लोगों के लिए मिसाल कायम कर देती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप एक रिक्शा चालाक और कुत्ते के बीच की दोस्ती देख सकते हैं और महसूस भी कर सकते हैं। रिक्शा चालक आराम से सवारी को बिठाकर जा रहा है। जबकि, कुत्ता भी आगे आराम से बैठा हुआ है। दोनों में एक-दूसरे को लेकर जिस तरह की वफादारी दिख रही है, उसने सबका दिल जीत लिया है। देखें वीडियो...
दोस्ती की मिसाल
वीडियो ने आपको भी जरूर भावुक किया होगा। इस तरह का याराना काफी कम देखने को मिलता है।इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को '_shivank.chaudhary' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 72 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर काफी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किए हैं। किसी का कहना है कि दिल जीतने वाला नजारा है। किसी का कहना है कि इसे कहते हैं असली दोस्ती। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
