यूरोप में इस वक्त बहुत तेज गर्म पड़ रही है। यूरोप के कई देश गर्मी की चपेट में है और सबसे ज्यादा असर फ्रांस में देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी इतनी बढ़ा दी है कि लोगों के लिए अब घरों में बिना एयर कंडीशनर के रहना मुश्किल हो गया है। इसी बीच फ्रांस के एक स्टोर का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि फ्रांस में इतनी तज गर्मी पड़ रही है कि यहां पर AC, कूलर और दूसरे कूलिंग उपकरणों की शॉर्टेज पड़ गई है। ऐसे में लोगों के बीच AC और कूलर खरीदने के लिए अफरा-तफरी जैसा माहौल बना हुआ है।
दुकान में AC और कूलर लूटने की मची होड़ (X/@gharkekalesh)
फ्रांस में AC खरीदने के लिए मची अफरा-तफरी
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि जैसे ही दुकान के दरवाजे खुलते हैं, लोगों की भीड़ काफी तेजी से दुकान के अंदर घुस जाती है। हर कोई AC-कूलर लूटने के चक्कर में दिख रहा है। जिसके हाथ जो भी लग रहा है, वह उसे बस उठा ले रहा है। बता दें कि ये सभी लोग बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर और AC खरीदने के लिए स्टोर पर आए हुए हैं। चूंकि इस गर्मी लोगों की डिमांड इतनी ज्यादा है कि यहां पर कूलिंग उपकरणों की शॉर्टेज हो गई है। ऐसे में लोग AC और कूलर खरीदने के लिए स्टोर खुलते ही इन उपकरणों पर टूट पड़े। वीडियो में आप देख सकते है कि कुछ लोग जल्दी सामान लेने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे कुछ देर के लिए दुकान में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन जाता है।टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
पूरे यूरोप में गर्मी का कहर
बताया जा रहा है कि यह घटना फ्रांस के चैम्बरी शहर की है। वहां मौजूद लोगों ने भी शायद पहले कभी ऐसा नजारा नहीं देखा था। आमतौर पर यूरोपीय देशों में इस तरह की भीड़ कम देखने को मिलती है, लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों को मजबूर कर दिया कि वे जैसे-तैसे अपने घर के लिए एयर कंडीशनर खरीद लें। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दिनों फ्रांस समेत पूरे यूरोप में भीषण हीट वेव चल रही है। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों के लिए बिना कूलिंग सिस्टम के घर में रहना मुश्किल हो गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे बढ़ती गर्मी का असर बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने फ्रांस में पहले कभी AC खरीदने के लिए ऐसी भगदड़ नहीं देखी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
