Viral: फर्राटेदार कन्नड़ बोलता नजर आया विदेशी शख्स, वीडियो देख हर कोई रह जाएगा चकित

वायरल हो रहे इस वीडियो में तिब्बती व्यक्ति फर्राटेदार कन्नड़ बोलता नजर आ रहा है, जो भाषाई समावेशिता और सांस्कृतिक सम्मान का बेहतरीन उदाहरण है। आप भी देखें ये वीडियो..

KEY HIGHLIGHTS
  • विदेशी ने बोला फर्राटेदार कन्नड़
  • सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Foreigner Speaks Fluent Kannada: हाल ही में एक तिब्बती व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फर्राटेदार कन्नड़ बोलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस शख्स की कन्नड़ इतनी प्रभावशाली है कि देखकर ऐसा लगता है जैसे वह किसी स्थानीय निवासी से कम नहीं है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह कई तिब्बतियों को जानते हैं जो अपनी मातृभाषा से अधिक कन्नड़ बोलते हैं। उनके कन्नड़ बोलने से स्थानीय लोग उन्हें सम्मान देते हैं क्योंकि यह उनकी भाषा को बोलने वाले एक विदेशी का गर्व होता है।

वायरल वीडियो में शख्स ने 'कन्नड़ गोटिला' का जिक्र करते हुए इस धारणा को खारिज किया। मुस्कुराते हुए उन्होंने बताया कि ऐसा कोई भी नहीं होता, जो कन्नड़ नहीं बोल सकता। उन्होंने मजाक में कहा कि कावेरी का पानी पीने के बाद कन्नड़ स्वाभाविक रूप से आ जाती है। इस बयान ने दर्शकों को हंसाते हुए विचार करने पर मजबूर कर दिया कि भाषा का प्रयोग और स्वीकार्यता कितनी महत्वपूर्ण है। इस वीडियो को '@PrishaSargam' नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

End of Feed