सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। यह वीडियो एक गुलाब जामुन विक्रेता का है। जो एक बड़े से थाल में गुलाब जामुन भर रखा है। एक विदेशी शख्स इसके पास आता है और इससे अंग्रेजी में पूछता है कि एक गुलाब जामुन कितने का है?
एक गुलाब जामुन कितने का है, मिला ऐसा जवाब, वीडियो हुआ वायरल (फोटो: X/ @hassubolte)
जिसके बाद दुकानदार बताता है कि 4 पीस गुलाब जामुन 200 रुपये का है। फिर वह विदेशी हंसते हुए गुलाब जामुन विक्रेता के पास लगे साइनबोर्ड की ओर इशारा करता है और कहता है कि इस पर मात्र 20 रुपये लिखा है। जिसके बाद मिठाई विक्रेता को लगता है कि उसका झूठ अब पकड़ जाएगा। इतने में वह कह बैठता है कि ये तो दूसरा है और ये वाला खत्म हो गया है। जब वह यह बता रहा होता है तो मिठाई विक्रेता के पास खड़ा लड़का हंसने लग जाता है। इंटरनेट के एक्स पर इस वीडियो को @hassubolte नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब देख रहे हैं यूजर्स
पहले यूजर ने लिखा: "देशी से ज्यादा तो विदेशी ही समझदार निकला कभी-कभी हर दांव उल्टा लग जाता है। जैसे बिहार चुनाव में हुआ", दूसरे ने लिखा: "भाई अब अंग्रेज भी हिंदी जानने लगे हैं, भाई अब उनको उल्लू बनाना आसान नहीं है", तीसरे ने लिखा: "यह मजाकिया पोस्ट पढ़कर गुलाब जामुन की मिठास याद आ गई। आपकी पोस्ट ने साबित कर दिया कि भाषा का अंतर भी कभी-कभी हास्य पैदा कर सकता है। यह सुनकर हंसी आ गई।"
चौथे ने लिखा: "सच में, कभी-कभी भाषा ही सबसे बड़ा मजाक बन जाती है! गुलाब जामुन और हंसी, दोनों एक साथ मिल जाएं तो क्या बात है", पांचवें ने लिखा: "गुलाब जामुन 200 सुनकर अंग्रेज की उलझन और भारतीय की तीखी सोच ने पूरी दुकान में हंसी की लहर फैला दी ऐसे मजेदार पल हमेशा याद रहते हैं और सबको हंसने पर मजबूर कर देते हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
