मुंबई लोकल में लोगों के साथ झूमकर नाचा विदेशी शख्स, यात्रियों के साथ मस्ती का वीडियो वायरल

कई बार ऐसा होता है जब कोई अनजान आदमी कुछ पलों के लिए साथ आकर अपनी खुशियों को एक-दूसरे से बांटते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला मुंबई की लोकल ट्रेन में, जहां एक विदेशी शख्स ट्रेन में ही डांस करना शुरू कर देता है और अन्य लोगों को भी अपने साथ डांस करने पर मजबूर कर देता है।

Mumbai की लोकल ट्रेनें आमतौर पर भीड़ और भागदौड़ के लिए जानी जाती हैं लेकिन हाल ही में एक विदेशी यात्री ने इसी लोकल ट्रेन को कुछ समय के लिए डांस फ्लोर में बदल दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई लोकल में यात्रियों के साथ डांस करता विदेशी युवक

मुंबई लोकल में यात्रियों के साथ डांस करता विदेशी युवक (Instagram/@ed.people)

मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर यात्रियों के साथ मजेदार पल

वीडियो में दिख रहा विदेशी एक कंटेंट क्रिएटर है और उनका नाम Ed है, जो इन दिनों भारत में रह रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर लोगों से उनका पसंदीदा डांस मूव सीखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई लोकल ट्रेन के अंदर यात्रियों के साथ मजेदार पल बिताते नजर आ रहे हैं।

End of Feed