फूड इन्फ्लुएंसर रॉकी सिंह ने 34 किलो वजन कम किया, वायरल फोटो देख दंग रह जाएंगे

Viral Photo: फिटनेस और सेहत पर अपना नज़रिया पेश करते हुए उन्होंने कहा- 'एक स्वस्थ जीवन बचपन में अच्छे पोषण से शुरू होता है, जिसे युवावस्था में व्यायाम और स्वस्थ आदतों के साथ जोड़ा जाता है।'

Viral Photo: फूड व्लॉगर रॉकी सिंह का नाम तो आप सबने सुना ही होगा, इनके वीडियो टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक खूब वायरल होते रहते हैं। रॉकी ने हाल ही में अपने वेट लॉस जर्नी के रिज़ल्‍ट की फोटो एक्‍स पर शेयर की है। इस फोटो ने यूजर्स के बीच हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, अपनी इस जर्नी में रॉकी ने करीब 34 किलोग्राम वजन घटाया है। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सिर्फ़ नौ किलोग्राम वज़न बचा होने के बावजूद, उन्होंने फिनिश लाइन के नजदीक होने के बारे में अपनी खुशी व्यक्त की।

फूड इन्‍फ्लुएंसर रॉकी सिंह। (@RockyEats/X)

रॉकी ने पिछले वर्ष की एक टी-शर्ट का जिक्र करते हुए बताया कि, उसी टी-शर्ट में उनके शरीर में स्पष्ट परिवर्तन देखा जा सकता है। एक्‍स पर उन्‍होंने लिखा कि, 'आज सुबह 34 किलो वजन कम हुआ... और फर्म अप हैंगिंग स्किन ऑपरेशन लगभग पूरा हो गया है, अब सिर्फ 9 किलो वजन कम करना बाकी है। इस यात्रा को शुरू किए 12 महीने हो चुके हैं... #रॉकीसिंह #वेटऑफ। पी.एस. - पिछले साल वाली वही टी-शर्ट।' इस फोटो को देखने के बाद यूजर्स की ओर से उनको बधाई संदेश आने लगे।

End of Feed