फूड डिलीवरी ब्‍वॉय ने ऑर्डर के साथ खास अंदाज में मांगी इंटर्नशिप, तरीका देख दिल पसीज जाएगा

Viral News: यह नोट एक टेक्नोलॉजी कंपनी शॉपफ्लो के एक कर्मचारी द्वारा शेयर किया गया था। उस व्यक्ति ने देर रात काम करने के दौरान ऑर्डर दिया था। पोस्ट में लिखा था, 'खाने के साथ डिलीवरी पार्टनर की ओर से एक हस्तलिखित पत्र भी आया था।'

Viral News: आजकल मेहनतकश और प्रतिभावान युवाओं के लिए नौकरी या इंटर्नशिप मिलना काफी कठिन हो चुका है। ऐसे में एक फूड डिलीवरी ब्‍वॉय का इंटर्नशिप मांगने का तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसे देखकर लिंक्डइन यूजर्स भी इमोशनल होते दिखे। दरअसल, एक ग्राहक ने खाने के ऑर्डर के साथ मिले एक नोट की तस्वीर साझा की। डिलीवरी पार्टनर द्वारा लिखे गए नोट में लिखा था, 'मैं एक कॉलेज छात्र हूं और मार्केटिंग (बिक्री नहीं) में गर्मियों की इंटर्नशिप की तलाश कर रहा हूं। कृपया मुझसे संपर्क करें। 6261724837 (केवल व्हाट्सएप)।' कागज के पीछे की ओर डिलीवरी ब्‍वॉय की ओर से खराब हैंडराइटिंग के लिए माफी मांगी गई थी।

फूड के साथ मिला नोट।

यह नोट एक टेक्नोलॉजी कंपनी शॉपफ्लो के एक कर्मचारी द्वारा शेयर किया गया था। उस व्यक्ति ने देर रात काम करने के दौरान ऑर्डर दिया था। पोस्ट में लिखा था, 'खाने के साथ डिलीवरी पार्टनर की ओर से एक हस्तलिखित पत्र भी आया था।' यूजर ने आगे कहा, 'उस नोट ने मुझे झकझोर दिया। डिलीवरी की आपाधापी के बीच भी इस व्यक्ति ने संपर्क करने की कोशिश की - हाथ से लिखा हुआ, बोल्ड और उम्मीद से भरा हुआ।' डिलीवरी ब्‍वॉय का अनुरोध था कि, विशेष रूप से मार्केटिंग के लिए था न कि सेल्‍स डिपार्टमेंट के लिए। पोस्ट का समापन डिलीवरी पार्टनर के लिए प्रोत्साहन भरे संदेश के साथ हुआ, जिसमें कहा गया था, 'यदि मार्केटिंग क्षेत्र से कोई व्यक्ति इस पर आता है और उसमें संभावना देखता है, तो मैं वास्तव में आशा करता हूं कि यह नोट सही नजरिए से देखा जाएगा।'

End of Feed