फ्लाइट में हॉरर फिल्म देख रहा था यात्री, चीखा तो जाग गया बच्चा, Video पर कमेंट कर एक्टर ने मांगी माफी

फ्लाइट में ‘Obsession’ हॉरर फिल्म देख रहे यात्री का डरावना रिएक्शन वायरल हो गया। यात्री की तेज चीख से पास में सो रहा बच्चा जाग गया। फिल्म के एक्टर माइकल जॉनस्टन ने भी मजेदार अंदाज में माफी मांगी।

हवाई जहाज में लंबी यात्रा के दौरान समय बिताने के लिए लोग अक्सर फिल्में या वेब सीरीज देखते हैं लेकिन अगर फिल्म हॉरर हो, तो कभी-कभी उसका डर इतना ज्यादा हो सकता है कि आसपास बैठे लोग भी परेशान हो जाएं। ऐसा ही कुछ एक फ्लाइट में हुआ, जहां एक यात्री हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ देख रहा था। फिल्म का डरावना सीन आते ही यात्री इतनी जोर से चीखा कि पास में सो रहा एक बच्चा भी जाग गया।

flight passenger screams watching horror movie obsession viral video

फ्लाइट में हॉरर फिल्म देखता यात्री (X/@niminomusic)

फ्लाइट में फिल्म देखना पड़ा भारी

इस पूरी घटना का वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @niminomusic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में एक यात्री अपनी सीट पर हेडफोन लगाकर फिल्म देखने में पूरी तरह डूबा हुआ दिखाई देता है। आसपास का माहौल भी शांत नजर आता है। अचानक फिल्म में कुछ ऐसा होता है कि यात्री जोर से चीख पड़ता है। उसका रिएक्शन इतना तेज होता है कि वह सीट से लगभग उछल जाता है। उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग भी चौंक जाते हैं। वहीं पास में सो रहा एक बच्चा भी जाग जाता है और रोने लगता है।

End of Feed