"टिकट खरीद सकते हैं तो तहजीब भी सीखिए", यात्रियों ने विमान में छोड़ा कूड़ा, एयर होस्टेस ने Video शेयर कर सुनाई खरी-खरी

फ्लाइट अटेंडेंट ने विमान में कूड़ा छोड़ने वाले यात्रियों को खास अंदाज में नसीहत दी। वायरल वीडियो ने सफाई, शिष्टाचार और जिम्मेदार यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।

वायरल न्यूज (Viral News): लोग फ्लाइट से ट्रैवल करते हैं ताकि उन्हें आराम की सुविधा और अच्छा माहौल मिले, लेकिन हाल में ही सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने यात्रियों की उन हरकतों को सामने ला दिया, जिसकी उम्मीद एक सभ्य समाज नहीं करता। दरअसल, यहां एक फ्लाइट अटेंडेंट ने विमान के अंदर फैली गंदगी का वीडियो शेयर कर लोगों से सिविक सेंस के इस्तेमाल करने की अपील की।

flight attendant viral video

फ्लाइट अटेंडेंट ने वीडियो में दिखाया प्लेन के अंदर का नजारा (Instagram/@thevanshikakataria)

वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट ने दिखाई यात्रियों की करतूत

यह वीडियो (Video) इंस्टाग्राम पर फ्लाइट अटेंडेंट वंशिका कटारिया ने अपने अकाउंट @thevanshikakataria ने शेयर किया है। वीडियो में फ्लाइट के लैंड होने के बाद का नजारा दिखाई दे रहा है। यात्रियों के उतर जाने के बाद सीटों के आसपास रैपर, टिशू पेपर, खाली कप और अन्य कचरा बिखरा हुआ नजर आता है। यह देखकर ऐसा लगता है मानो किसी ने सफाई का बिल्कुल ध्यान ही नहीं रखा।

End of Feed