Viral Video: कहते हैं कि राजस्थान की मेहमाननवाज़ी पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन अगर मेहमान बिना बताए आए और वो भी 5 फीट लंबा विशालकाय अजगर हो... तो किसी के भी पसीने छूट जाना लाज़मी है। ऐसा ही कुछ नजारा राजस्थान अजमेर के माकड़वाली रोड स्थित बशीर खान के घर में देखने को मिला, जब उनकी रसोई में अचानक एक भारी-भरकम अजगर (Python Video) दाखिल हो गया। इस नजारे को देखकर हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।
किचन में कुंडली मारकर बैठा था अजगर
ये भी पढ़ें - Viral Video: 77 साल का इंतजार खत्म...इस गांव में पहली बार पहुंची सरकारी बस, त्यौहार की तरह सजीं गलियां
बताया जा रहा है कि माकड़वाली रोड पर रहने वाले बशीर खान के परिवार वाले जब रोजमर्रा के काम के लिए रसोई की तरफ गए, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रसोई के एक कोने में करीब 5 फीट लंबा इंडियन रॉक पाइथन आराम से कुंडली मारकर बैठा हुआ था। अजगर को देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घबराए परिवार ने तुरंत बिना वक्त गंवाए 'कोबरा टीम राजस्थान' को फोन घुमाया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ रसोई से अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन असली ड्रामा तो सड़क पर देखने को मिला। जैसे ही स्नेक सेवर गले में हेडफोन टांगे और अपने कूल अंदाज में 5 फीट लंबे अजगर को हाथ में लेकर बाहर निकले, सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ऑटो-रिक्शा वाले, बाइक सवार और राहगीर अपनी-अपनी गाड़ियां रोककर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। देखें वीडियो...
अजगर का रेस्क्यू
रसोई के इस 'बिन बुलाए मेहमान' का रेस्क्यू पूरी तरह सफल रहा। अजगर को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद टीम ने अजगर को वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास पुष्कर स्थित नाग पहाड़ी क्षेत्र में ले जाकर सही सलामत जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर बशीर खान के परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
