Viral Video: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स की दुनिया में हर दिन चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज रोबोट्स केवल कारखानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे इंसानों की तरह चलने, दौड़ने और यहां तक कि मार्शल आर्ट्स के मूव्स दिखाने में भी सक्षम हो रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी रोबोट के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में रोबोट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में तकनीक और ह्यूमर का एक बेहतरीन मिश्रण पेश करता है।
रोबोट का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @geroooo_arias2.0)
ये भी पढ़ें - Viral Video: बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर...मौत के मुंह से बच्चे को खींच लाई 'सुपरमॉम', देख आंखें नम हो जाएगी
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक सड़क के किनारे एक अत्याधुनिक ह्यूमेनॉइड रोबोट के साथ घिरे हुए हैं। वीडियो का मुख्य आकर्षण इस पर दिया गया टेक्स्ट है—POV: रोबोट्स के हम पर राज करने से पहले मजे ले लो। शुरुआत में ऐसा लगता है कि ये युवक किसी खिलौने के साथ खेल रहे हैं, लेकिन अगले ही पल रोबोट की फुर्ती देखकर सबकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। जैसे ही एक युवक रोबोट को हल्का सा धक्का देता है, वह पलक झपकते ही एक शानदार स्पिनिंग किक और डिफेंसिव मूव्स दिखाता है। रोबोट का यह अचानक और सटीक जवाब इस बात का सबूत है कि आधुनिक रोबोटिक्स कितनी तेजी से एडवांस हो रही है। यह वीडियो भले ही मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया हो, लेकिन यह तकनीकी दुनिया के लिए एक बड़ा संकेत है। देखें वीडियो...
रोबोट का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे। इतना ही नहीं रोबोट का अनोखा अंदाज जरूर आपको भी प्रभावित कर रहा होगा। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को geroooo_arias2.0 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं तीन लाख 87 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
