कौवे की कर्कश आवाज नहीं हुई बर्दाश्त! मुर्गी ने जमीन पर पटक-पटक खूब मारा, मिनटों में ही कर दिया पस्त

कौवे और मुर्गी की लड़ाई का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुर्गी कौवे को पटक-पटककर मार रही है। कौवा खुद को बचाने की बहुत कोशिश करता है लेकिन मुर्गी ने उसे मार-मारकर निढाल कर दिया है। कौवा बेबस और जमीन पर पस्त नजर आ रहा है।

अक्सर आपने देखा होगा कि जहां भी कौवे इकट्ठे होते हैं, वहां वे कांव-कांव करना शुरू कर देते हैं। उनकी तेज और कर्कश आवाज लोगों को बहुत चुभने लगता है। 'कांव-कांव' की आवाज सुनकर हर कोई उन पर चीढ़ जाता है। ये आवाज सिर्फ इंसानों को ही नहीं,लगती कभी-कभी ये दूसरे जानवरों और पक्षियों को भी परेशान करके रख देती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक मुर्गी के साथ जो एक कौवे के कांव-कांव से इतनी परेशान हुई कि वह उसे वहीं पटक-पटक कर मारने लगी।

कौवे को पटक-पटककर मारती मुर्गी

कौवे को पटक-पटककर मारती मुर्गी (X/@AmazingSights)

मुर्गी ने कौवे को पटक-पटककर मारा

इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुर्गी कौवे को जमीन पर पटककर बेरहमी से उसे अपने चोंच से तब तक मारती है, जब तक कौवा पूरी तरह से पस्त और निढाल ना हो जाए। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि मुर्गी ने कौवे को अपने पंजों तले कुचल दिया है और उसके शरीर पर चढ़कर उसे अपने चोंच से मार रही है। अपना बचाव करते-करते कौवा कुछ ही पलों में थककर जमीन पर ढेर हो गया।

End of Feed