पिता बनने की खुशी कैसी होती है, वह आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखने को मिल सकती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहली बार पिता बने एक शख्स की गोद में जब उसका नवजात बच्चा आता है तो उसके हाथ कांपने लगते हैं। वह घबरा सा जाता है, उसे लगता है कि पता नहीं वह इस नाजुक सी जान को संभाल पाएगा या नहीं।
पिता बनने की खुशी में शख्स के कांपने लगे हाथ (Instagram/@nowfal._.kollam)
कांपते हाथों के साथ पिता ने अपने बच्चे को गोद में लिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि वीडियो में दिखाया गया है कि नर्स बड़े प्यार और सावधानी से नवजात शिशु को पिता के हाथों में सौंप रही हैं। पिता पहले तो थोड़े घबराए हुए नजर आ रहा है। फिर वह अपने हल्के-हल्के कांपते हुए हाथों से वह उस बच्चे को अपनी गोद में ले रहा है। पिता के चेहरे पर भावुक एक्प्रेशन को साफ देखा जा सकता है। जैसे ही नवजात बच्चे को को पिता अपनी गोद में लेता है, उसके चेहरे का भाव देख हर कोई भावुक हो गया।
ये भी पढ़ें:
वीडियो को मिले करोड़ों व्यूज
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगभग हर एक प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट @nowfal._.kollam नाम के अकाउंट से लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही लाखों-करोड़ों व्यूज पा गई। वीडियो पिता बनने की भावना को साफ दिखा रही है।
वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई नए नवेले बने पिता ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा, "पहली बार बच्चे को गोद लेते वक्त मेरे भी हाथ कांपे थे।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "नर्स ने सिर्फ बच्चे को ही नहीं, बल्कि एक पिता की जिम्मेदारी को भी सौंपा है। कैसे ना हाथ कांपते। अच्छे-अच्छे मजबूत लोगों के हाथ कांप जाते हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
