Fake Cold Drinks Making Video: गर्मी के दिनों में कोल्ड ड्रिंक की बिक्री काफी तेजी से बढ़ जाती है। ज्यादातर लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल करने लगते हैं। हालांकि, मार्केट में नकली कोल्ड ड्रिंक भी बिकती है। इसलिए कोल्ड ड्रिंक पीने से पहले आपको सावधान होने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नकली कोल्ड ड्रिंक बनती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।
फेक कोल्ड ड्रिंक (ट्विटर)
फेक कोल्ड ड्रिंक बनाने का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी गंदी सी कोठरी में फेक कोल्ड ड्रिंक बन रही है। वीडियो में कोका कोला (Coca Cola) का नकली उत्पादन देखकर यूजर्स के होश उड़ गए हैं। आप देख सकते हैं कि यहां पर बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक बनाया जा रहा है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @enazator नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें आप कई मजदूरों को नकली कोल्ड ड्रिंक बनाते देख सकते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर ही पता चल रहा है कि यहां नकली कोल्ड ड्रिंक बनाई जा रही है। आप देख सकते हैं कि कुछ लोग काले रंंग का सिरप, पानी आदि मिलाकर कोल्ड ड्रिंक की बोतल में इसे डाल रहे हैं। इसके बाद यह कोल्ड ड्रिंक मार्केट में बेचने के लिए तैयार हो चुकी है। वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। कुछ लोगों ने कमेंट में कसम खा लिया है कि वह आगे से कोल्ड ड्रिंक नहीं पीएंगे। वहीं कुछ लोग वीडियो को फेक बता रहे हैं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
