'हद है ! 25 मिनट का अतिरिक्त ब्रेक लेने पर डांट दिया !' कर्मचारी ने बॉस पर निकाली भड़ास, वायरल हुई पोस्‍ट

Viral News: रेडिट पर एक पोस्ट में कर्मचारी ने एक कार्यालय समूह चैट से चार स्क्रीनशॉट साझा किए, जहां मैनेजर को टॉयलेट जाने सहित अतिरिक्त ब्रेक लेने के लिए कर्मचारियों को फटकार लगाते देखा जा सकता है। स्क्रीनशॉट से पता चला कि प्रबंधक ने एक घंटे के ब्रेक की सख्त नीति लागू कर रखी थी।

Viral News: कॉरपोरेट जगत में काम करने वाले कर्मचारी अपनी नौकरी की समस्याओं, कार्यालय के अनुभवों और वर्कप्‍लेस की चिंताओं को रेडिट पर काफी शेयर करते हैं। कई लोग गुमनाम रूप से अपनी कहानियां शेयर करते हैं, सलाह लेते हैं और ऐसे अन्य लोगों से जुड़ते हैं जो समान चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में एक भारतीय कर्मचारी ने अपने प्रबंधक की कर्मचारी लीव के बारे में सख्त और अनुचित नीतियों के बारे में बताया है।

कर्मचारी को एक्‍स्‍ट्रा ब्रेक लेना पड़ा महंगा।

रेडिट पर एक पोस्ट में कर्मचारी ने एक कार्यालय समूह चैट से चार स्क्रीनशॉट साझा किए, जहां मैनेजर को टॉयलेट जाने सहित अतिरिक्त ब्रेक लेने के लिए कर्मचारियों को फटकार लगाते देखा जा सकता है। स्क्रीनशॉट से पता चला कि प्रबंधक ने एक घंटे के ब्रेक की सख्त नीति लागू कर रखी थी, जिसके तहत कर्मचारी द्वारा लिया गया प्रत्येक ब्रेक, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, प्रतिदिन ब्रेक के लिए आवंटित कुल 60 मिनट में से काट लिया जाता था। बॉस के एक मैसेज में लिखा था, 'जब आप लोग 10-15 मिनट का ब्रेक लेते हैं, तो आपको अगला ब्रेक [कुल मिलाकर] 60 मिनट का लेना चाहिए - (पिछले ब्रेक को छोड़कर)। एक दिन में कुल ब्रेक 60 मिनट से ज़्यादा नहीं होना चाहिए। उम्मीद है कि यह ठीक है।'

End of Feed