ये तो फंस गया! एम्प्लॉई ने छुट्टी के लिए किया मैसेज, मगर बॉस ने तुरंत पकड़ ली होशियारी, चैट हुआ Viral

एक बॉस और एम्प्लॉई के बीच हुए चैट का एक स्क्रीनशॉट इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एम्प्लॉई बहाने करके अपने बॉस से छुट्टी मांग रहा था लेकिन उसके बॉस ने उसकी सारी होशियारी पकड़ ली।

ऑफिस में लोग छुट्टी के लिए कैसे-कैसे बहाने नहीं बनाते। कोई अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को मार डालता है तो कोई ऐसा छुट्टी मांगने के लिए ऐसा बहाना खोजता है कि उसका बॉस मना ही नहीं कर पाता। हाल में एक ऐसे ही कर्मचारी और उसके बॉस का एक चैट का स्क्रीनशॉट इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें कर्मचारी अपने बॉस से बेवजह बहाने करके छुट्टी मांग रहा है। मगर उसका बॉस उसकी सारी होशियारी पकड़ लेता है। जिसके बाद वह कर्मचारी फिर कुछ नहीं बोल पाता।

End of Feed