VIDEO: आंखों पर पट्टी, फिर भी मां ने छूकर पहचान लिया अपना बेटा, प्यार के इस एहसास को पाकर इमोशनल हो गया मासूम

आंखों पर पट्टी होने के बावजूद मां ने सिर्फ छूकर अपने बेटे को पहचान लिया। मां-बेटे का यह भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों की आंखें नम कर रहा है।

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खास रिश्तों में से एक होता है। मां अपने बच्चे को सिर्फ देखकर ही नहीं, बल्कि उसकी आवाज, उसकी आदतों और उसके स्पर्श से भी पहचान लेती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी खूबसूरत रिश्ते की झलक दिखाता है। वीडियो में एक मां ने आंखों पर पट्टी बंधी होने के बावजूद सिर्फ छूकर अपने बेटे को पहचान लिया। यह पल इतना भावुक है कि इसे देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं।

Video Of mother recognizes her son by touch

मां ने अपने बच्चे को बस छूकर पहचान लिया (X/@Rainmaker1973)

प्यार को आंखों की जरूरत नहीं

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक स्कूल में कई छोटे बच्चे अपनी यूनिफॉर्म में खड़े हैं। सामने एक मां बैठी हुई दिखाई देती है, जिसकी आंखों पर पट्टी बंधी है। उसके सामने सभी बच्चे खड़े हैं और मां उनके सिर या चेहरे को हाथ से छूकर पहचानने की कोशिश करती है। बच्चे भी इस पूरे खेल का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित नजर आते हैं। कोई मुस्कुरा रहा है तो कोई अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। ऐसे में कुछ ही देर में एक ऐसा पल आता है जो हर किसी के दिल को छू लेता है।

End of Feed