दूल्हा खड़ा देखता रहा, दुल्हन को हाथी ने पहनाई जयमाला, Video इंटरनेट पर हुआ वायरल

Viral Video: देखा जा सकता है कि इसके बाद हाथी अपने सूंड में जयमाला को पकड़ता है और दूल्हे के गले में डाल देता है। इसके बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं। अब दुल्हन की बारी आती है। इसके बाद दुल्हन अपना जयमाला उतारती है और हाथी को दे देती है। इस जयमाला को भी हाथी अपने सूंड से पकड़ता है और वापस दुल्हन के गले में डाल देता है।

Viral Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस कारण सोशल मीडिया पर शादियों के तरह-तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। इंटरनेट पर शादियों के कुछ वीडियो ऐसे वायरल होते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। वहीं कई वीडियो चौंकाने वाले होते हैं। आपने देखा होगा कि आजकल जयमाला के लिए शादियों में तरह-तरह की चीजें की जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। यह वीडियो काफी प्यारा है। वीडियो देखकर आपको भी मजा आने वाला है।

Dulhan Video (4)

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी दूल्हा-दुल्हन की शादी में एक हाथी पहुंचा है। हाथी अपने मालिक के साथ शादी में नजर आ रहा है। आप देख पाएंगे कि शादी में जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला डाल दिया है। हालांकि, तभी कोई कहता है कि कुछ अनोखे तरह से जयमाला करवाई जाती है। इसके बाद हाथी को बुलाया जाता है। आप देख पाएंगे कि सबसे पहले दूल्हा अपना जयमाला उतारता है और हाथी को देता है। वीडियो में इसके बाद जो होता है, वह बहुत ही अनोखा है। देखें वीडियो-

End of Feed