जब हाथी ने सूंड से काटा केक...जयपुर में हुआ जोनाली का ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन, देखें Viral Video

Viral Video: जयपुर के प्रसिद्ध 'हाथी गांव' से एक बेहद दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यहां 'जोनाली' नाम की हथिनी का जन्मदिन इंसानों की तरह धूमधाम से मनाया गया। फूलों से सजी जोनाली ने जब अपनी सूंड से स्पेशल केक काटा, तो वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे।

Viral Video: जन्मदिन का नाम सुनते ही दिमाग में रंग-बिरंगे गुब्बारे, मोमबत्तियां, केक और ढेर सारी तालियां याद आती हैं। लेकिन, क्या आपने कभी किसी हाथी का जन्मदिन इतने रॉयल और इंसानी अंदाज में मनाते देखा है? अगर नहीं, तो राजस्थान की राजधानी जयपुर से आया यह वायरल वीडियो आपका दिल जीत लेगा। जयपुर के प्रसिद्ध 'हाथी गांव' में हाल ही में एक बहुत ही खास और अनोखा सेलिब्रेशन देखने को मिला। यहाँ 'जोनाली' नाम की एक हथिनी (Elephant Video) का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

End of Feed