सड़क पर गजराज ने मचाया ऐसा तांडव, दौड़ा-दौड़ाकर लोगों का कर दिया बुरा हाल, देखें VIDEO

Elephant Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गजराज ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर हालत खराब कर दिया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। कई लोग तो इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Elephant Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां ऐसे-ऐसे वीडियो (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में गजराज का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप भी एक पल के लिए हैरान रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में गजराज ने दौड़ा-दौड़ाकर लोगों का ऐसा हाल कर दिया, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे।

elephant attack video

हाथी का तांडव (तस्वीर साभार- @vedi_vision)

ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में एक से एक खतरनाक जानवर मौजूद हैं। सभी जानवरों की अलग-अलग खासियत और विशेषताएं हैं। इनमें कुछ जानवर काफी गुस्सैल होते हैं, तो कुछ का स्वभाव काफी शांत होता है। सोशल मीडिया पर भी आपको जानवरों के एक से एक हाहाकारी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में आपको 'गजराज' का एक अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। आमतौर पर हाथी पर अपनी धुन में मस्त होता है। लेकिन, जब 'गजराज' को गुस्सा आता है, तो वह जमकर तांडव मचाता है। इस वीडियो में भी गजराज में जमकर बवाल काटा है। वीडियो में आप देख सकते हैं जंगल से निकलकर सड़क पर किस तरह हाथी तांडव मचा रहा है। जिस अंदाज में हाथी लोगों को दौड़ा रहा है, उसे देखकर सबकी हालती पतली हो गई। देखें वीडियो...

End of Feed