VIDEO: गजराज से बचने के लिए दुम दबाकर पेड़ पर चढ़ा शख्स, फिर मारी ऐसी गुलाटी देख सब रह गए दंग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 28, 2023, 01:53 PM IST

Elephant Attack Video: एक शख्स के पीछे विशालकाय हाथी पड़ गया। 'गजराज' से बचने के लिए शख्स ने ऐसा जुगाड़ भिड़या, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। इतना ही नहीं इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी से बचने के लिए शख्स का अनोखा जुगाड़
  • नजारा देखकर लोग नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Haathi Ka Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में कई बार सोच भी नहीं सकते। कुछ मामले तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। वहीं, कुछ को देखकर तो लोग भौचक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक शख्स ने हाथी को ऐसे चकमा दिया, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। इतना ही नहीं शख्स का अंदाज देखकर आप यही कहेंगे, 'क्या गुलाटी मारी है'।

Elephant Video

शख्स ने क्या धांसू जुगाड़ भिड़ाया ( तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

विशालकाय हाथी (Elephant Viral Video) को देखकर किसी की भी हालत खराब हो जाती है। ऐसे में जब हाथी किसी के पीछे पड़ता है, तो सामने वाला अपनी जान बचाने के लिए दुम दबाकर भागता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी एक शख्स कुछ ऐसा ही कर रहा है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स की नजर विशालकाय हाथी पर पड़ती है। हाथी दौड़ते हुए शख्स की तरफ भागता है। हाथी को देखकर शख्स भी दौड़ता है और एक पेड़ पर चढ़ने लगता है। जब तक शख्स पेड़ पर चढ़ता है, हाथी वहां पहुंच जाता है। इतना ही नहीं हाथी को करीब देख शख्स ज्यादा ऊपर नहीं चढ़ पाता है। इसके बाद जो शख्स करता है उसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

End of Feed