Elephant Attack Video: हाथी को जंगल का सबसे समझदार जानवर माना जाता है। हालांकि, हाथी जब गुस्से में होता है तो वह सबकुछ तहस-नहस कर देता है। जब भी लोग जंगल सफारी में जाते हैं तो जंगली जानवरों के बिल्कुल नजदीक पहुंचना चाहते हैं। जंगली जानवरों का साथ निश्चित रूप से मजेदार और रोमांचकारी होता है। हालांकि, जंगल जाने से पहले जंगली जानवरों और उनके व्यवहार के बारे में पर्याप्त जानकारी तो होनी ही चाहिए। इसके साथ ही जंगल सफारी के दौरान लोगों को सतर्क भी रहना चाहिए।
हाथी ने लोगों पर किया हमला
कई बार जानवरों का व्यवहार अप्रत्याशित हो सकता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मौत के बिल्कुल करीब थी, इसके बाद भी वह वीडियो बनाए जा रही थी। यहां तक कि हाथी दौड़ते हुए एकदम लड़की के नजदीक आ जाता है। ऐसा लगता है कि हाथी लड़की को कुचल ही देगा, तभी कुछ ऐसा होता है कि लड़की की जान बच जाती है।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
वीडियो की शुरुआत हाथी के हमले से होती है। देखा जा सकता है कि जंगल घूमने गए लोगों पर हाथी हमला कर देता है। इस दौरान एक शख्स अपनी बाइक छोड़कर अपनी जान बचाकर भागता नजर आता है। फिर हाथी एक जीप पर हमला बोल देता है। जीप में कई सारे लोग सवार नजर आते हैं। इसमें एक लड़की भी होती है, जो लगातार हाथी का वीडियो बना रही होती है। इस बीच हाथी लड़की के बिल्कुल नजदीक पहुंच जाता है, लेकिन लड़की जरा सा भी डरती नहीं है। हाथी जैसे ही वाहन के करीब आता है, ड्राइवर गाड़ी को आगे बढ़ा देता है। इससे हाथी लड़की पर हमला नहीं कर पाता और उसकी जान बच जाती है। वीडियो को वाइल्डलेंस इको फाउंडेशन द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है।
