बास्केटबॉल कोर्ट पर दिखा बुजुर्ग खिलाड़ी का जलवा, Video देख लोगों ने दादाजी को बताया लीजेंड

बुजुर्ग बास्केटबॉल खिलाड़ी ने अपने शानदार खेल से सभी को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और असली खिलाड़ी कभी बूढ़ा नहीं होता।

सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहता है। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बास्केट बॉल कोर्ट पर एक दादाजी का खेल देख लोगों का दिमाग चकरा गया।

elderly basketball player amazing skills viral video

बुजुर्ग बास्केटबॉल खिलाड़ी का गेम देख लोग हैरान रह गए (X/@RAHULPARIHAR11)

बुजुर्ग खिलाड़ी ने दिखाया गजब का गेम स्किल

करीब 15 सेकंड के इस वीडियो (Video) में एक बुजुर्ग शख्स को बास्केटबॉल कोर्ट पर शानदार गेम दिखाते हुए देखा जा सकता है। उनकी सफेद दाढ़ी, सिर पर कैप और कॉन्फिडेंस से भरा अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। वीडियो में जब दादाजी बास्केटबॉल कोर्ट पर उतरते दिखते हैं, तब शायद किसी ने यह नहीं सोचा था कि यह बुजर्ग खिलाड़ी इतना लाजवाब खेलता होगा।

End of Feed