Dulhan Video: भारत में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। आजकल की शादियों में दूल्हा-दुल्हन तरह-तरह के मोमेंट क्रिएट करते हैं। जिससे वह अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन एक जगह बैठे होते हैं। दोनों हल्के-फुल्के पलों को एंजॉय कर रहे होते हैं। तभी दूल्हा सबके सामने दुल्हन की असलियत ला देता है। इससे दुल्हन बुरी तरह झेप जाती है।
दुल्हन का फनी वीडियो (इंस्टाग्राम)
दूल्हा-दुल्हन का प्यारा वीडियो
दरअसल, दूल्हा अपनी दुल्हन के चेहरे पर लगा मेकअप कैमरे में दिखाता है। वह दिखाता है कि दुल्हन ने कितना ज्यादा मेकअप लगाया हुआ है। सबसे पहले वह दुल्हन के चेहरे के पास अपने हाथ की उंगली ले जाता है और चेहरे पर घिस देता है। इसके बाद उस उंंगली को अपने कपड़े पर रगड़ता है। इससे यह दिख जाता है कि दुल्हन ने कितना अधिक मेकअप लगाया हुआ है। दूल्हे की इस हरकत पर दुल्हन का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि दुल्हन बुरी तरह झेंप जाती है। इसके बाद वह अपने दूल्हे को हल्की नाराजगी में थप्पड़ मारने लगती है। वीडियो देखने में बहुत प्यारा है। दूल्हे और दुल्हन की बॉन्डिंग देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो को subhamkumar067 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'दुल्हन मेकअप की दुकान'
