Dulhan in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में भटकती नजर आई प्यारी सी दुल्हनिया, देखकर लोग बोले- कहां जाना है?

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 15, 2023, 01:15 PM IST

Dulhan in Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो से एक प्यारी सी दुल्हन का वीडियो सामने आया है। शादी के जोड़े में दुल्हन इतनी प्यारी लग रही है कि लोगों कि नजरें उस पर टिक गई हैं। दुल्हन मेट्रो में ही इधर से उधर भटकती नजर आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ बहुत ही प्यारा वीडियो
  • दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल
  • इस बार प्यारी सी दुल्हन का वीडियो

Dulhan in Delhi Metro Video: पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो सुर्खियों में छाया हुआ है। दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आ ही जाता है। इसमें से कई वीडियो डांस के होते हैं, तो कई वीडियो रोमांस के। कुछ वीडियो में रील्स बनाते हुए लोग नजर आते हैं तो किसी वीडियो में कपल किस करते दिखाई देते हैं। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो से एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक प्यारी सी दुल्हन नजर आ रही है।

dulhan delhi metro

दिल्ली मेट्रो में दुल्हन (इंस्टाग्राम)

दिल्ली मेट्रो में सफर करती दिखी दुल्हन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्यारी सी दुल्हन अपने हाथ में झोला लिए हुए दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही है। इस दौरान उसने शादी का जोड़ा पहना हुआ है। शादी के जोड़े में दुल्हन इतनी प्यारी लग रही है कि लोगों कि नजरें उस पर टिक गई हैं। कई लोग तो बस दुल्हन को घूरे जा रहे हैं। एक वक्त पर दुल्हन मेट्रो में ही इधर से उधर भटकती नजर आ रही है। लाल जोड़े में सजी संवरी दुल्हन को दिल्ली मेट्रो में भटकता देख लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। देखें वीडियो-

End of Feed