Dulhan Ran Away Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के बहुत सारे वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं, वहीं कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के मंडप में पहुंंचने से पहले ही दुल्हन फरार हो जाती है। वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन लहंगा पहनकर अपनी शादी से भाग रही है। वह खुद स्कूटी चलाकर शादी के मंडप में पहुंचने से पहले फरार हो जाती है।
दुल्हन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
शादी के मंडप से भागी दुल्हन
वीडियो (Trending Video) में देखा जा सकता है कि, दुल्हन खुद तो अपनी शादी से भाग ही रही है। साथ ही दूसरों को भी अपनी शादी से भागने की सलाह दे रही है। दुल्हन अपनी शादी से किसी की स्कूटी लेकर भाग जाती है। वह खुद स्कूटी चलाते हुए शादी से भागती है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद खूब ट्रेंड कर रहा है। वीडियो कई लोगों को खूब पसंद आ रहा है, वहीं कई लोगों को वीडियो देखकर हैरानी हो रही है कि दुल्हन शादी के पहले ही क्यों भार जाती है। देखें वीडियो-
दुल्हन ने खुद चलाई स्कूटी
वीडियो में आप एक खुशमिजाज दुल्हन को देख सकते हैं। जो दिल्ली की सड़कों पर स्कूटी भगाते हुए नजर आ रही है। दरअसल, वह अपनी शादी से भाग जाती है। इस दौरान बैकग्राउंड में एक्शन रिप्ले फिल्म का गाना 'जोर का झटका हाय जोरो से लगा' चलता सुनाई दे रहा है। दुल्हन भी इस गाने को गुनगुनाती नजर आ रही है। दुल्हन सड़क पर स्कूटी चलाते हुए शादी (Marriage) से बचने के मौके के बारे में कह रही है। दुल्हन कहती है कि खुद को शादी से भगाया जा सकता है। इस दौरान दुल्हन के एक्सप्रेशन्स जबरदस्त लग रहे हैं। दुल्हन की बेबाकी और अदाओं से कई लोग उसके फैन बन गए हैं।
