Viral Video: शादी होते ही बावला हो गया दूल्हा, मंडप पर करने लगा ऐसी हरकत देखकर दंग रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 7, 2023, 10:51 AM IST

Dulha DUlhan Video: शादी होते ही एक दूल्हा मंडप में ऐसी हरकत करने लगा, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। अब दूल्हे का यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे ने बनाया माहौल
  • शादी होते ही खुशी से झूमने लगा
  • वीडियो पर लोग जमकर ले रहे हैं मजे

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। खासकर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के वीडियो तो धमाल मचाते रहते हैं। इन वीडियो (Dulha Dulhan Video) को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक और धांसू वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीनन आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, शादी होते ही एक दूल्हे ने मंडप में ऐसी हरकत शुरू कर दी, जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

Dulha DUlhan Video

दूल्हे का धांसू अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

बहुत पुरानी कहावत है 'शादी का लड्डू जो न खाए वो ललचाए और जो खाए वो पछताए'। वहीं, कुछ लोग शादी होते ही इतने खुश हो जाते हैं कि वो आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं। इस वायरल वीडियो में एक दूल्हे के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं जैसे ही शादी की रस्में पूरी होती है, दूल्हा 'बावला' हो जाता है और खुशी से अजीबोगरीब हरकत करने लगता है। पहले तो बैठे-बैठे खुशियां मनाता है। उसके बाद खड़े होकर खुशी से इस तरह झूमने लगता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। हालांकि, कुछ समय बाद शांत होकर दूल्हा दोबारा बैठ जाता है।

End of Feed