Video: 'खुला है मेरा पिंजरा' गाना बजा तो तूफान मेल बन गए दूल्हा-दुल्हन, जोशीले डांस से लूट ली महफिल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 26, 2023, 06:56 PM IST

Dulha Dulhan Dance Video: दूल्हा-दुल्हन अपने डांस से पूरी महफिल लूट लेते हैं। दोनों गोविंदा की फिल्म 'जोरू का गुलाम' के सुपरहिट गाने 'खुला है मेरा पिंजरा..आ मेरी मैना' पर तूफानी डांस करते हैं। इस वीडियो को देखकर आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन करते हैं तूफानी डांस
  • जबरदस्त डांस से दोनों लूट लेते हैं महफिल
  • वीडियो देखकर आपको आ जाएगा मजा

Dulha Dulhan Dance Video: आजकल की शादियां बिना डांस के कंप्लीट नहीं होती हैं। आज की शादियों में दूल्हा-दुल्हन जमकर डांस करते हैं। इसी क्रम में एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन इतने धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपने कमाल के डांस से गर्दा उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। दूल्हा और दुल्हन डीजे पर अपने जबरदस्त डांस से माहौल बना देते हैं।

लोग बोले- मिल रहे हैं 36 के 36 गुण

दूल्हा-दुल्हन ने अपने डांस के लिए बहुत ही मजेदार गाना चुना है। दोनों गोविंदा की फिल्म 'जोरू का गुलाम' के सुपरहिट गाने 'खुला है मेरा पिंजरा..आ मेरी मैना' पर तूफानी डांस करते नजर आ रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन का कातिलाना अंदाज देखकर लोगों को मजा आ रहा है। यह डांस वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। दूल्हा-दुल्हन बहुत ही जोशीला डांस दिखाते हैं। वीडियो को smart_graphics99 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

End of Feed